Home » रौशन छतें, सशक्त घर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का असर

रौशन छतें, सशक्त घर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का असर

by Bhupendra Sahu

रौशन छतें, सशक्त घर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का असर

रायपुर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना ने बिलासपुर जिले में ऊर्जा आत्मनिर्भरता की नई दिशा दी है। इस योजना से उपभोक्ताओं को बिजली बिल में राहत तो मिल ही रही है, साथ ही स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान सुनिश्चित हो रहा है।

 

जिले में अनेक परिवार सौर ऊर्जा को अपनाकर प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं। अशोक नगर निवासी श्रीमती अंजली सिंह ने 3 किलोवाट का सोलर पैनल लगाकर अपना बिजली बिल आधा कर लिया है। बिल्हा के श्री जमशेर मोहम्मद शेख का बिजली बिल पूरी तरह समाप्त हो गया है। कोनी निवासी श्री एस.के. साहा को 1.08 लाख रुपये की सब्सिडी मिली और उनका बिजली बिल भी शून्य हो गया है। वहीं, कोनी की श्रीमती संगीता तिवारी ने 10 किलोवाट का संयंत्र स्थापित कर संयुक्त परिवार की खपत का आधा से अधिक खर्च बचाया है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More