Home » पंचायत निर्वाचन द्वितीय चरण : मतदान में मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया

पंचायत निर्वाचन द्वितीय चरण : मतदान में मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया

by Bhupendra Sahu

दुर्ग । त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत दुर्ग जिले में द्वितीय चरण में जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत 108 ग्राम पंचायत के 294 मतदान केन्द्रों में 20 फरवरी 2025 को शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ। महिला, पुरूष, जवान, वृद्ध और नये मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक मतदान में भाग लिया। मतदान केन्द्रों में मतदाताओं ने लाईन में लगकर अपनी बारी का इन्तजार के साथ उत्साहपूर्वक मतदान किये। द्वितीय चरण में पंच, सरपंच के अलावा चार जिला पंचायत सदस्य और 25 जनपद पंचायत सदस्य हेतु मतदान संपन्न हुआ।

जिला प्रशासन द्वारा मतदान केन्द्रों में छाया, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किये गये थे। मतदान समाप्ति के निर्धारित समय 3 बजे तक अनअतरिम मतदान का प्रतिशत 74.51 रहा है। पुरूष मतदाताओं का अनअतरिम प्रतिशत 70.15 एवं महिला मतदाताओं का अनअतरिम प्रतिशत 78.96 रहा। 3 बजे तक 1,25,517 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किये। जिसमें पुरूष मतदाता 59,680 और महिला मतदाता 65,837 शामिल है। विकासखण्ड के अनेक मतदान केन्द्र में 3 बजे तक पहुंचे मतदाताओं को पर्ची दी गई है, जिसके अनुसार मतदान की प्रक्रिया जारी है। मतदान की समाप्ति पश्चात् मतदान प्रतिशत में बढ़ोत्तरी होगी।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More