Home » टेस्ला की भारत में संभावित एंट्री: नई भर्तियों और ईवी नीति से जुड़े संकेत…

टेस्ला की भारत में संभावित एंट्री: नई भर्तियों और ईवी नीति से जुड़े संकेत…

by Bhupendra Sahu

मुंबई । अमेरिकी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी टेस्ला ने भारत में विभिन्न पदों पर भर्तियां शुरू कर दी हैं, जिससे देश में उसकी संभावित एंट्री को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। कंपनी की वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के अनुसार, ये भर्तियां मुख्य रूप से मुंबई उपनगरीय क्षेत्र के लिए की जा रही हैं।

इन पदों पर भर्ती शुरू:
सेवा सलाहकार, ‘पार्ट्स’ सलाहकार, सेवा तकनीशियन, सेवा प्रबंधक, बिक्री एवं ग्राहक सहायता विशेषज्ञ, स्टोर प्रबंधक, व्यवसाय संचालन विश्लेषक, ग्राहक सहायता पर्यवेक्षक, ग्राहक सहायता विशेषज्ञ, वितरण संचालन विशेषज्ञ, ऑर्डर संचालन विशेषज्ञ, आंतरिक बिक्री सलाहकार, उपभोक्ता सहभागिता प्रबंधक।

क्या भारत में लॉन्च होने जा रही है टेस्ला?
कंपनी को ई-मेल कर यह पूछा गया कि क्या ये भर्तियां भारतीय बाजार में प्रवेश की योजना का हिस्सा हैं और भारत में बिक्री शुरू करने की संभावित समयसीमा क्या होगी? हालांकि, फिलहाल इस प्रश्न का कोई उत्तर नहीं मिला है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More