Home » जम्मू में सेना के वाहन पर आतंकी हमला, दहशतगर्दों ने बरसाई गोलियां; दो जवान घायल

जम्मू में सेना के वाहन पर आतंकी हमला, दहशतगर्दों ने बरसाई गोलियां; दो जवान घायल

by Bhupendra Sahu

कठुआ । जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में आतंकियों ने भारतीय सेना के काफिले पर सोमवार को अचानक हमला कर दिया। दहशतगर्दों की फायरिंग के बाद हमारे जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। यह घटना जिले के माचेड़ी इलाके में हुई। बताया जा रहा है कि यह क्षेत्र इंडियन आर्मी की 9 कोर के तहत आता है।
सेना के सूत्रों ने कहा कि आतंकियों की ओर से गाड़ी पर ग्रेनेड फेंका गया। इस हमले में 2 जवानों के घायल होने की खबर है। अटैक होते ही सेना के जवानों ने तुरंत बाहर निकलकर मोर्चा संभाल लिया। वे आतंकियों को जवाब दे रहे हैं। इसके साथ ही आतंकियों को घेरने के लिए अतिरिक्त टुकड़ी मौके पर भेजी गई है। जम्मू कश्मीर पुलिस का विशेष दस्ता और सीआरपीएफ की आतंक रोधी टुकड़ी भी मौके पर पहुंच रही है।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More