Home » सिद्धार्थ मल्होत्रा की योद्धा ने ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर दी दस्तक

सिद्धार्थ मल्होत्रा की योद्धा ने ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर दी दस्तक

by Bhupendra Sahu

सिद्धार्थ मल्होत्रा की योद्धा से दर्शकों को काफी उम्मीदें थी, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा सकी।सागर अम्ब्रे और पुष्कर ओझा के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 32.45 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।इस फिल्म को लगभग 55 करोड़ रुपये की लागत में बनाया गया है।इसी साल 15 मार्च को सनेमाघरों में रिलीज हुई योद्धा अब अमेजन प्राइम वीडियो पर दस्तक दे चुकी है। यह रेंट पर उपलब्ध है।

योद्धा में सिद्धार्थ की जोड़ी पहली बार राशि खन्ना के साथ बनी है। दिशा पाटनी ने भी फिल्म में अपने अभिनय की तड़का लगया है।हीरू यश जौहर, करण जौहर, अपूर्व मेहता और शशांक खेतान इस फिल्म के निर्माता हैं।योद्धा की कहानी एक प्लेन हाइजैक की है, जिसका एयर कमांडर अरुण कात्याल (सिद्धार्थ) है।इस हाईजैक के सभी सुराग अरुण के इसमें सम्मलित होने की ओर इशारा करते हैं और जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है संदेह बढ़ता जाता है। योद्धा, अजय देवगन की फिल्म शैतान के एक हफ्ते बाद सिनेमाघरों में आई थी, जिसकी वजह से इसकी कमाई में भी असर पड़ा था। अब यह फिल्म ओटीटी पर दस्तक दे चुकी है, लेकिन फिलहाल इसे देखने के लिए आपको पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं।

योद्धा फिल्म की कहानी में देखने को मिलता है कि पिता मेजर सुरिंदर कटियाल (रोनित राय) के शहीद होने के बाद अरुण कटियाल (सिद्धार्थ मल्होत्रा) योद्धा में भर्ती होता है। वह सीनियर्स के ऑर्डर की प्रतीक्षा किए बिना ही अकेले आतंकियों से लडऩे के लिए वन मैन आर्मी की तरह कूद पड़ता है। उसकी पत्नी प्रियम्वदा कटियाल (राशि खन्ना) पीएम की सेक्रेटरी है। अरुण को सस्पेंड कर दिया जाता है। आगे क्या होता है इसके लिए आपको मूवी देखनी होगी।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More