Home » लोकसभा चुनाव : 21 को शाह-योगी, 23 को आएंगे पीएम मोदी…

लोकसभा चुनाव : 21 को शाह-योगी, 23 को आएंगे पीएम मोदी…

by Bhupendra Sahu

रायपुर । छत्तीसगढ़ में 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव का पहला चरण संपन्न हुआ। अब दूसरे चरण के लिए तीन सीटों राजनांदगांव, कांकेर और महासमुंद में 26 अप्रैल को मतदान होना है। इसके बाद तीसरे चरण में 7 मई को सात सीटों पर मतदान होगा। ऐसे में अब भाजपा ने अपनी पूरी ताकत दूसरे और तीसरे चरण के चुनाव में लगा दी है। भाजपा ने लगातार राष्ट्रीय नेताओं की ताबड़‌तोड़ सभाएं तय की है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का कांकेर में 29 नक्सलियों के मारे जाने के बाद अचानक रायपुर और कांकेर का दौरा तय हुआ है। वे 21 अप्रैल की रात रायपुर आ रहे हैं। यहां आने के बाद कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में चुनावी रणनीति पर मंथन करेंगे। इसी के साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम विजय शर्मा, अरुण साव और अन्य मंत्रियों से भी अलग से बात करेंगे। 22 अप्रैल को कांकेर में सभा लेने के बाद वे महाराष्ट्र जाएंगे। इधर चुनावी सभाओं में 21 अप्रैल को उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तीन सभाएं होंगी। इसी दिन कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की भी दो सभाएं होंगी।

योगी और प्रियंका की सभाएं 21 अप्रैल को
राजनांदगांव की सीट हाईप्रोफाइल हो गई है, क्योंकि यहां से भाजपा के संतोष पांडेय के सामने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा और कांग्रेस दोनों ने यहां पर ताकत झोंक दी है। केंद्रीय मंत्री अमित शाह की खैरागढ़ में सभा हो चुकी है। अब 21 अप्रैल को उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा तय की गई है। यह सभा राजनांदगांव लोकसभा के खुज्जी में 12.15 बजे होगी। इसके बाद कोरबा में 2 बजे और 4 बजे बेलतरा में सभा होगी। इसी दिन डोंगरगांव में प्रियंका गांधी की भी सभा होगी। उनकी एक सभा बालोद में भी होगी।

शाह देंगे जीत का मंत्र
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 21 अप्रैल को रात 8 बजे विशेष विमान से रायपुर पहुंचेंगे। यहां आने के बाद वे कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रदेश संगठन के नेताओं के साथ कलस्टर के प्रभारियों, लोकसभा के प्रभारियों, संयोजको और सह संयोजकों के साथ बैठक करके उनको जीत का मंत्र देंगे। साथ ही उनसे

मुख्यमंत्री और मंत्रियों के साथ भी बैठक
अमित शाह की प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम और गृह मंत्री विजय शर्मा, अरुण साथ और अन्य मंत्रियों के साथ बैठक होगी। इस बैठक में भी चुनावी चर्चा तो होगी ही। साथ ही कांकेर में सुरक्षाबलों की नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ के बारे में चर्चा होगी। अमित शाह पूरे मामले की जानकारी लेंगे। शाह रात को ठाकरे परिसर में ही रुकेंगे। इसके बाद दूसरे दिन 22 अप्रैल को 12 बजे रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा कांकेर जाकर वहां पर दोपहर 1 बजे सभा लेंगे। सभा के बाद वापस रायपुर आकर यहां से विशेष विमान द्वारा महाराष्ट्र के लिए रवाना होंगे।

मोदी 23 को आएंगे
प्रधानमंत्री नरेंद मोदी 23 को जांजगीर-चांपा और महासमुंद लोकसभा में चुनावी समाएं लेंगे। सक्ती विधानसभा में दोपहर 3.15 पर एवं धमतरी में शाम पांच बजे श्री मोदी की सभा होगी। जांजगीर के लिए वित्तमंत्री ओपी चौधरी और धमतरी के लिए टंकराम वर्मा को संयोजक बनाया गया है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More