Home » युवाओं की दिशा और मार्केट की दशा बिगाडऩे वाली दुकानों पर लगा ताला

युवाओं की दिशा और मार्केट की दशा बिगाडऩे वाली दुकानों पर लगा ताला

by Bhupendra Sahu

भिलाई । वैशाली नगर विधानसभा के नेहरू नगर, सुपेला में ब्रेकफास्ट सेंटर, छोटे रेस्टोरेंट और बेटल शाप का गुमास्ता लायसेंस लेकर स्मोकिंग जोन की आड़ में अन्य खतरनाक फ्लेवर्स का नशा मुहैया कराने वाली सभी दुकानें तत्काल बंद करने विधायक रिकेश सेन के निर्देश बाद ऐसे चिन्हित प्रतिष्ठानों पर ताला लगना शुरू हो गया है।

विधायक रिकेश सेन ने विधानसभा में कई वर्षों से संचालित ऐसे स्मोकिंग जोन की सूची बना इनका गुमास्ता कैंसल करने निगम प्रशासन को कहा था नतीजतन मार्केट व्यवसायियों की शिकायत बाद ऐसे चिन्हित व्यवसायियों का गुमास्ता रद्द करने की शुरुआत वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में हो चुकी है। विधायक रिकेश सेन ने बताया कि नेहरू नगर में लंबे समय से ऐसे स्मोकिंग जोन की शिकायत वहां के व्यापारी कर रहे थे। स्मोकिंग जोन बना युवाओं की यहां देर रात तक बैठक होती थी और विभिन्न प्रकार का नशा यहां मुहैया कराया जा रहा था जिससे आस पास में पूरे मार्केट की छवि और वातावरण खराब हो रहा था। ऐसी दुकानों के पास नशे में लिप्त असामाजिक तत्वों का जमावड़ा होने से महिलाओं और परिवार सहित मार्केट पहुंचे लोगों को काफी दिक्कतें होती थीं साथ ही ऐसी दुकानों पर लगी जमघट से लोग आसपास की दुकान जाने से कतराते थे। शुक्रवार की देर शाम यहां अचानक विधायक रिकेश सेन के पहुंचने पर दर्जन भर युवा वहां से भाग निकले थे। होटल ग्लासी और फ़ुड फैक्ट्री के समीप पेड़ के नीचे बैंच लगा कर अनेक युवा और नाबालिग यहां कश लगाते बैठे थे।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More