Home » केरल में मोदी बोले: INDIA गठबंधन हमारी आस्था पर चोट करता है,मंदिरों को लूट का माध्यम बना दिया

केरल में मोदी बोले: INDIA गठबंधन हमारी आस्था पर चोट करता है,मंदिरों को लूट का माध्यम बना दिया

by Bhupendra Sahu

त्रिशूर । केरल के त्रिशूर में स्त्री शक्ति कार्यक्रम को संबोधित करते हुए PM नरेंद्र मोदी ने कहा INDIA गठबंधन को सिर्फ एक ही काम आता है। INDI गठबंधन हमारी आस्था पर चोट करता है।

इन्होंने मंदिरों को, हमारे त्योहारों को भी लूट का माध्यम बना दिया है। PM नरेंद्र मोदी ने कहा आजकल देश में मोदी की गारंटी की चर्चा है लेकिन मैं मानता हूं कि देश की नारी शक्ति विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि की सबसे बड़ी गारंटी है। दुर्भाग्य से आज़ादी के बाद कांग्रेस की सरकारों ने, LDF-UDF की सरकारों ने नारी शक्ति को कमजोर माना।

लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को आरक्षण देने वाला कानून वर्षों तक लटकाए रखा। मोदी बोले आज शिवगंगे की महान रानी वेलु नचियार की जन्मजयंती है। आज समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले की भी जन्म जयंती है। नारी शक्ति का सामर्थ्य कितना बड़ा होता है यह इन दोनों से सीखने को मिलता है। केरल की बेटियों ने भारत की आज़ादी, संस्कृति और संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More