Home » चूल्हे के धुंए से मिली मुक्ति, झटपट बन जाता है खाना-गृहिणी यमुना

चूल्हे के धुंए से मिली मुक्ति, झटपट बन जाता है खाना-गृहिणी यमुना

by Bhupendra Sahu

रायपुरप्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना ने श्रीमती यमुना उइके की चूल्हे से लकड़ी जलाकर खाना बनाने से मुक्ति दिला दी। उन्होंने कहा कि निःशुल्क गैस सिलेंडर और चूल्हा शासन ने उपलब्ध कराया है। इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दे रही है। लाभान्वित हितग्राही श्रीमती यमुना उइके उत्तर बस्तर कांकेर के ग्राम किरगोली निवासी हैं।

श्रीमती यमुना ने बताया कि पहले चूल्हा में खाना बनाना पड़ता था। पूरा किचन धुएं से भर जाता था। इसके कारण आंखों में जलन के साथ साथ सांस लेने में भी बड़ी समस्या होती थी। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा जब से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत उन्हें गैस कनेक्शन मिला है तब से खाना बनाने में बहुत सुविधा होती है। अब समय की भी बचत होती है और रसोई घर का वातावरण भी स्वच्छ रहता है। उन्होंने कहा कि गैस चूल्हा में खाने बनाने से पर्यावरण का भी संरक्षण हो रहा है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More