Home » जनवरी में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

जनवरी में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । जनवरी 2024 में देश भर में कुल 16 दिन बैंक बंद रहेंगे। यानी कुल 16 दिन बैंकों में काम नहीं होगा। इनमें दूसरा-चौथा शनिवार और रविवार भी शामिल हैं। मगर हर छुट्टी पर हर राज्य के बैंक बंद नहीं रहेंगे, बल्कि अलग-अलग राज्यों की कुछ स्पेशल छुट्टियां होती हैं।
ऐसी छुट्टियों पर उस राज्य को छोड़कर बाकी राज्यों के बैंक खुले रहते हैं। जनवरी में पडऩे वाली प्रमुख बैंक छुट्टियों में 1 जनवरी को नए साल का दिन और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस भी शामिल है। जनवरी 2024 में बैंकों की पडऩे वाली छुट्टियों में पोंगल और गुरु गोविंद सिंह जयंती भी शामिल है। आगे देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट-

ये है छुट्टियों की पूरी लिस्ट
क्रम संख्या तारीख छुट्टी काकारण कहां-कहां बंद रहेंगे बैंक
1. 1 जनवरी न्यू ईयर डे तमिलनाडु और सिक्किम
2. 7 जनवरी रविवार पूरा भारत
3. 11 जनवरी मिशनरी दिवस मिजोरम
4. 12 जनवरी स्वामी विवेकानन्द जयंती पश्चिम बंगाल
5. 13 जनवरी दूसरा शनिवार पूरा भारत
6. 14 जनवरी रविवार पूरा भारत
7. 15 जनवरी पोंगल/तिरुवल्लुवर दिवस तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश
8. 16 जनवरी टुसू पूजा पश्चिम बंगाल और असम
9. 17 जनवरी गुरु गोविंद सिंह जयंती पंजाब और तमिलनाडु
10. 21 जनवरी रविवार पूरा भारत
11. 23 जनवरी नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती मणिपुर
12. 25 जनवरी राज्य दिवस हिमाचल प्रदेश
13. 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पूरा भारत
14. 27 जनवरी चौथा शनिवार पूरा भारत
15. 28 जनवरी रविवार पूरा भारत
16. 31 जनवरी मी-डैम-मी-फी असम
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More