नई दिल्ली । 2023 का सबसे बड़ा डोपिंग स्कैंडल सामने आया है। जिसके चलते 2 दर्जन से अधिक खिलाडिय़ों का करियर दांव पर लग गया है। इस डोपिंग स्कैंडल के सामने आने से भारतीय ओलंपिक संघ की भी नींद हराम हो गई है। सूत्रों के अनुसार इस डोपिंग स्कैंडल में जो खिलाड़ी फंसे हैं, उनमें से कई खिलाड़ी नेशनल लेवल पर पदक भी जीते चुके हैं। ऐसे में अब इन खिलाडिय़ों का अंतरराष्ट्रीय करियर भी खत्म हो सकता है।
इस मामले में राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी ने सभी खिलाडिय़ों पर तत्काल प्रभाव से बैन लगा दिया है। अब इस मामले में इन खिलाडिय़ों क्या कार्रवाई होती है, यह देखने वाली बात होगी। राष्ट्रीय डोप टेस्ट लेबोरेटरी में अभी भी डोपिंग की जांच की जा रही है, ऐसे में इस स्कैंडल में फंसने वाले खिलाडिय़ों की संख्या बढ़ सकती है।
गौर होकि 25 अक्टूबर से 9 नवंबर 2023 के बीच गोवा में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन किया गया था। इन खेलों में हिस्सा लेने वाले 25 खिलाड़ी डोपिंग स्कैंडल में फंस गए हैं। डोपिंग स्कैंडल में फंसने वाले खिलाडिय़ों में 9 एथलीट और सात वेटलिफ्टिंग के खिलाड़ी शामिल हैं। अब नाडा ने आदेश दिया है कि राष्ट्रीय खेलों में हिस्सा लेने वाले सभी खिलाडिय़ों के बी सैंपल की जांच की जाए।
00