Home » दिल्ली के बाद अब मुंबई से भी अयोध्या के लिए होगी सीधी फ्लाइट, इस तारीब से इंडिगो एयरलाइन शुरू करेगी यह सर्विस

दिल्ली के बाद अब मुंबई से भी अयोध्या के लिए होगी सीधी फ्लाइट, इस तारीब से इंडिगो एयरलाइन शुरू करेगी यह सर्विस

by Bhupendra Sahu

अयोध्या । उत्तर प्रदेश के अयोध्या से नई दिल्ली व अहमदाबाद की सीधी फ्लाइट के बाद अब इंडिगो ने 15 जनवरी से अयोध्या व मुंबई के बीच सीधी कनेक्टिविटी की घोषणा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का शुभारंभ करेंगे। मंडलायुक्त गौरव दयाल ने बताया कि अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का निर्माण पूर्ण के होने साथ ही अयोध्या से दिल्ली व अहमदाबाद की फ़्लाइट कनेक्टिविटी की घोषणा के पश्चात अब इंडिगो ने मुंबई और अयोध्या के बीच सीधी कनेक्टिविटी की घोषणा की है, जो 15 जनवरी 2024 से प्रभावी होगी।

अयोध्या से मुंबई की सीधी उड़ान से आम नागरिकों को मिलेगी काफी राहत
अयोध्या से मुंबई की सीधी उड़ान से आम नागरिकों को काफी राहत मिलेगी। इंडिगो ने अयोध्या में जल्द ही शुरू होने वाले मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से दिल्ली से परिचालन की घोषणा की थी। छह जनवरी, 2024 से दिल्ली से अयोध्या और 11 जनवरी, 2024 से अहमदाबाद से अयोध्या तक वाणिज्यिक परिचालन शुरू होगा। इंडिगो के वैश्विक बिक्री प्रमुख विनय मल्होत्रा ने बताया कि हम दिल्ली और अहमदाबाद के अलावा, अयोध्या और मुंबई के बीच सीधी कनेक्टिविटी यात्रा, पर्यटन और व्यापार को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ावा देंगे।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More