Home » 14 जनवरी से राहुल गांधी निकालेंगे भारत न्याय यात्रा, जानिए रूट

14 जनवरी से राहुल गांधी निकालेंगे भारत न्याय यात्रा, जानिए रूट

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अब ‘भारत न्याय यात्रा’ निकालेंगे। यह यात्रा 14 जनवरी से शुरू होगी। 6000 किमी का फासला तय करते हुए यात्रा मणिपुर से मुंबई तक जाएगी। यह ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का दूसरा चरण होगा। यात्रा का उद्देश्य देश के हर नागरिक के लिए न्याय की आवाज को बुलंद करना है।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बुधवार को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। यात्रा मणिपुर, नागालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात होते हुए महाराष्ट्र पहुंचेगी।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे 14 जनवरी को मणिपुर से पदयात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। यात्रा के लिए विशेष बस बनाई जा रही है। इस दौरान राहुल बीच-बीच में पैदल भी चलेंगे।

राहुल की भारत न्याय यात्रा पर भाजपा की प्रतिक्रिया

भारत न्याय यात्रा पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेता नलिन कोहली ने कहा, ’15 जनवरी या उसके आसपास की तारीख शायद इसलिए तय की है ताकि राहुल गांधी अपनी किसी अंतरराष्ट्रीय यात्रा या छुट्टी पर होंगे और उसके बाद अपनी उपस्थिति दर्ज कराना चाहते हैं। सच तो यह है कि न्याय क्या है? इस देश में 80 करोड़ लोगों को पिछले कई सालों से पीएम मोदी की सरकार से राशन मिलने के बाद न्याय या न्याय हो रहा है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More