Home » जिले मे पूरे उत्साह के साथ मनाया गया वीर बाल दिवस

जिले मे पूरे उत्साह के साथ मनाया गया वीर बाल दिवस

by Bhupendra Sahu

धमतरी गुरु गोबिंद सिंह और साहिबजादों के सर्वोच्च बलिदान और साहस की स्मृति में देश, प्रदेश सहित जिले में आज वीर बाल दिवस मनाया गया। स्थानीय श्री शिवसिंह वर्मा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धमतरी मे इसका जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक धमतरी श्रीमती रंजना साहू मुख्य अतिथि की आसंदी से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सबसे पहले देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को इतिहास के पन्नों मे छुपी देश भक्ति और देश प्रेम कि गाथाओ को आगे लाने की इस पहल के लिए धन्यवाद किया।

उन्होंने कहा कि देशभक्ति का भाव बच्चों मे बचपन से ही दिया जा सकता है. क्योंकि यही सही समय है। उन्हांने धर्म की रक्षा के लिए किसी के सामने नहीं झुकने वाले देश के महान सपूतों को नमन किया। उन्होंने कहा कि धर्म के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वालों साहिबजादों की याद में प्रधानमंत्री श्री मोदी की पहल पर पूरा देश वीर बाल दिवस मना रहा है। देश, संस्कृति के लिए सब कुछ न्यौछावर करने वालों इन वीरों से हमारे बच्चे देश प्रेम की भावना सीखें।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More