Home » अटल जी ने देश के लिए पूरा जीवन समर्पित कर दिया :  बृजमोहन अग्रवाल

अटल जी ने देश के लिए पूरा जीवन समर्पित कर दिया :  बृजमोहन अग्रवाल

by Bhupendra Sahu

रायपुर पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी एक देशभक्त और सर्वमान्य जनप्रतिनिधि थे। उन्होंने अपने प्रधानमंत्री कार्यकाल में सर्वसाधारण के विकास की ओर ध्यान दिया, उनका पूरा जीवन देश के लिए समर्पित रहा। उन्होंने शासन-प्रशासन में शुचिता लाने का प्रयास किया। यह बात पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के महामाया मंदिर वार्ड में महाराजबंद तालाब के समीप आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कही। श्री अग्रवाल ने इस मौके पर कार्यक्रम स्थल में स्वर्गीय श्री वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उन्होंने महाराजबंद तालाब के पास स्थित चौक का नामकरण अटल जी के नाम पर अटल चौक करने की घोषणा की। साथ ही अटल जी की भव्य प्रतिमा लगाए जाने की घोषणा भी की।

सुशासन दिवस

कैबिनेट मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जिस प्रकार से कुशल नेतृत्व से पूरे विश्व में अपनी पहचान बनाई है, उसी प्रकार पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री वाजपेयी ने अपनी नेतृत्व क्षमता से विश्व पटल पर अपनी गहरी छाप छोड़ी। उन्होंने सुशासन दिवस पर पूर्व प्रधानमंत्री श्री वाजपेयी का पुण्य स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने देश के विकास में हरसंभव योगदान दिया। उन्होंने पक्की सकड़ों का जाल बिछाया। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत गांव-गांव पक्की सड़कों से जुड़ गए हैं। बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने सर्व शिक्षा अभियान की शुरूआत की। उनके कार्यकाल के दौरान ही मोबाईल नेटवर्क पूरे देश में फैला।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More