Home » ऑफ शोल्डर गाउन पहन मलाइका अरोड़ा दिखीं सुपरहॉट, तस्वीरें इंटरनेट पर काट रहीं बवाल

ऑफ शोल्डर गाउन पहन मलाइका अरोड़ा दिखीं सुपरहॉट, तस्वीरें इंटरनेट पर काट रहीं बवाल

by Bhupendra Sahu

बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन मलाइका अरोड़ा आए दिन अपनी हॉटनेस और बोल्ड फिगर से फैंस को हैरान कर देती हैं। एक्ट्रेस जब भी अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती हैं तो लोग उनके हर एक लुक की तारीफ करते नहीं थकते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट स्टाइलिश आउटफिट में हॉट फोटोशूट करवाया है, जिसमें वो काफी गॉर्जियस लग रही हैं। बॉलीवुड के हैंडसम हंक एक्टर अर्जुन कपूर की गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा आए दिन अपने लुक्स को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं बटौरती रहती हैं।

उनकी हर एक फोटोज और वीडियोज इंस्टाग्राम पर आते ही तेजी से वायरल होने लग जाती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने अपनी लेटेस्ट ग्लैमरस फोटोशूट फैंस के बीच शेयर किया है। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का सेक्सी आउटफिट देखकर फैंस एक बार फिर से उनकी तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। मलाइका अरोड़ा ने व्हाइट कलर की ऑफ शोल्डर बॉडीकॉन ड्रेस पहनी हुई है, जिसमें वो अपना परफेक्ट फिगर फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं।

मिनिमल मेकअप, बालों का बन बनाकर और कानों में इयररिंग्स पहनकर एक्ट्रेस ने अपने आउटलुक को कंप्लीट किया है। एक्ट्रेस अपनी इन तस्वीरों को क्लिक करवाते हुए कैमरे के सामने एक से बढ़कर एक सिजलिंग पोज देती हुई दिखाई दे रही हैं। बताते चलें कि मलाइका अरोड़ा 49 साल की हैं। लेकिन आज भी अपनी फिटनेस से स्टार किड्स को मात देती हैं।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More