Home » पहले नहीं देखा होगा जाह्नवी कपूर का इतना खूबसूरत सिंपल अंदाज, आप भी हो जाएंगे सादगी के दीवाने

पहले नहीं देखा होगा जाह्नवी कपूर का इतना खूबसूरत सिंपल अंदाज, आप भी हो जाएंगे सादगी के दीवाने

by Bhupendra Sahu

जाह्नवी कपूर उन स्टारकिड्स में से एक नाम बन चुकी हैं, जिनकी पहचान बताने के लिए उनके माता-पिता का नाम लेने की जरूरत नहीं पड़ती. एक्ट्रेस ने काफी कम वक्त में दर्शकों और पूरी इंडस्ट्री के सामने यह साबित कर दिया है कि वह किसी भी तरह की भूमिका को बखूबी खुद को ढाल सकती हैं. ऐसे में एक्ट्रेस की हर फिल्म के लिए उनके चाहने वाले बेताब रहते हैं. फिल्मों के अलावा जाह्नवी अपने लुक्स की वजह से भी चर्चा में रहती हैं.
जाह्नवी अपने दुनियाभर के चाहने वालों के साथ जुड़ी रहने के लिए सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गईं. उनके इंस्टाग्राम पेज पर अक्सर उनकी पर्सनल और प्रोफेशन लाइफ की झलक देखने को मिलती रहती है. अब फिर से जाह्नवी ने अपनी नई फोटोज शेयर कर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. इस बार एक्ट्रेस इतनी सिंपल और खूबसूरत दिख रही हैं कि हर कोई उनकी तारीफों के पुल बांध रहा है.
लेटेस्ट फोटोज में जाह्नवी कॉटन की सिंपल सी साड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस ने इस लुक को सटल ग्लॉसी बेस, शिमर चीक्स, न्यूड लिप्स और न्यूड आई मेकअप से कंप्लीट किया है.
इसके साथ जाह्नवी ने अपने बालों मैसी वेवी टच देकर ओपन रखा है और बालों में पिंक फूलों वाला गजरा सजाया है. इस लुक में वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं. फैंस के साथ-साथ मशहूर हस्तियों ने जाह्नवी के इस लुक की खूब तारीफें की हैं.
जाह्नवी के वर्क फ्रंट की बात करें इस समय उनके पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में है. जल्द ही उन्हें मिस्टर एंड मिसेज माही टाइटल से बन रही फिल्म में देखा जाने वाला है. इसके बाद वह देवरा और उलझ जैसी फिल्मों में भी नजर आने वाली हैं. जाह्नवी के चाहने वाले तो उनकी हर फिल्म के लिए उत्साहित रहते हैं.
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More