Home » वैशाली नगर विधानसभा से बीजेपी पार्षद पति भोला साहू ने ठोकी ताल… चुनाव लडऩे दिया आवेदन

वैशाली नगर विधानसभा से बीजेपी पार्षद पति भोला साहू ने ठोकी ताल… चुनाव लडऩे दिया आवेदन

by Bhupendra Sahu

भिलाई। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र विधायक प्रत्याशी के लिए युवा भाजपा नेता पार्षद प्रतिनिधि भोला साहू ने दावेदारी की। अपना आवेदन भाजपा के छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, अध्यक्ष अरुण साव प्रदेश के संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा, ओपी चौधरी और भाजपा के अन्य नेताओं को सौप कर अपनी दावेदारी पेश की है।

भोला साहू ने कई वर्षों से संगठन में रहते हुए विधान सभा लोकसभा नगर निगम सभी चुनाव में योगदान देते हुए संगठन को मजबूत बनाए रखते हुए अपने दायित्वों का निर्वाह किया है। पूर्व में जिला महामंत्री कार्यसमिति सदस्य रह चुके भोला साहू ने साहू सामाज युवा प्रकोष्ठ प्रदेश की बॉडी में 2015 से सक्रिय रहकर सामाजिक गतिविधियों में भी शामिल रहे है।

अभी वर्तमान में युवा प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष के दायित्व में है। साथ ही भिलाई वैशाली नगर के युवाओं के साथ साथ सभी समाज के लोगों के साथ पहचान बना रखी है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More