Home » प्रभारी मंत्री ने किया जिला मुख्यालय बालोद में पर्यावरण पार्क का शुभारंभ

प्रभारी मंत्री ने किया जिला मुख्यालय बालोद में पर्यावरण पार्क का शुभारंभ

by Bhupendra Sahu

बालोद प्रदेश के वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण विधि-विधायी कार्य विभाग तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने आज जिला मुख्यालय बालोद में जुर्रीपारा के समीप दल्लीराजहरा मार्ग में स्थित पर्यावरण पार्क का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने तांदुला नदी के समीप प्रकृति के मनोरम वादियों के बीच स्थित इस सुंदर पर्यावरण पार्क की बेहतरीन परिवेशन तथा शासन के द्वारा उपलब्ध कराए गए सुविधाओं की मुक्तकंठ से सराहना की।

उन्होंने आशा व्यक्त किया कि जिला मुख्यालय बालोद में स्थित यह पर्यावरण पार्क यहाॅ आने वाले लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र बनेगा। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया, संसदीय सचिव श्री कुंवर सिंह निषाद, संजारी-बालोद विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा, नगर पालिका परिषद बालोद के अध्यक्ष श्री विकास चोपड़ा, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती चंद्रप्रभा सुधाकर, पूर्व विधायक श्री भैय्याराम सिन्हा के अलावा मुख्य वन संरक्षक श्री दिलराज प्रभाकर, कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव, वनमण्डलाधिकारी श्री आयुष जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

इस अवसर पर मंत्री श्री मोहम्मद अकबर एवं श्रीमती अनिला भेंडिया ने जनप्रतिनिधियांे के साथ ईको फ्रैण्डली वाहन से पर्यावरण पार्क का भ्रमण कर पार्क में तैयार किए गए विभिन्न स्थलों का अवलोकन किया। उन्होंने पार्क में औषधि एवं फलदार आदि विभिन्न प्रजाति के पौधों का अवलोकन कर उसकी भूरी-भूरी सराहना की। इस दौरान मंत्रियों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने पर्यावरण पार्क में पौधारोपण भी किया।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More