Home » जैकलीन फर्नांडिस के फोटोशूट ने इंस्टाग्राम पर लगाई आग, देखकर छूटे फैंस के पसीने

जैकलीन फर्नांडिस के फोटोशूट ने इंस्टाग्राम पर लगाई आग, देखकर छूटे फैंस के पसीने

by Bhupendra Sahu

बॉलीवुड फिल्मों की जानी मानी मशहूर अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस इंडस्ट्री की जान मानी एक्ट्रेस हैं। अपने करियर में जैकलीन ने कई हिट फिल्में दी हैं। पिछले दिनों अभिनेत्री का नाम सुकेश चंद्रशेखर के साथ जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले को लेकर खूब ख़बरों में रहा था। सुकेश संग नाम जुडऩे के पश्चात् सोशल मीडिया पर जैकलीन को जमकर ट्रोल भी किया गया। वहीं, अब जैकलीन की लेटेस्ट बोल्ड फोटोज सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इन फोटोज में उनका सुपर बोल्ड अवतार देखकर प्रशंसकों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं। इन फोटोज को देखने से पहले आप भी अपना दिल थाम लें।

जैकलीन फर्नांडिस अभिनय के साथ सोशल मीडिया पर भी जमकर एक्टिव रहती हैं। हाल ही में जैकलीन ने अपना बोल्ड फोटोशूट कराया है, जिनकी फोटोज उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की हैं। इन फोटोज में उनकी हॉटनेस बस देखते ही बन रही है। फोटोज में आप देख सकते हैं कि जैकलीन ने ब्लैक कलर का डिजाइन ब्रालेट पहना हुआ है। फ्रंट से इस ब्रालेट का डिजाइन बहुत यूनिक है। इसके साथ उन्होंने ब्लू डेनिम जींस कैरी की है। वहीं, अपने लुक को और भी खूबसूरत बनाने के लिए जैकलीन फर्नांडिस ने अपने बालों को खुला रखा है।

इन फोटोज में जैकलीन फर्नांडिस अलग-अलग अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं। इस फोटो में उनका जलवा बस देखते ही बन रहा है। जैकलीन फर्नांडिस की ये तस्वीरें बहुत वायरल हो रही हैं। इन पर कमेंट कर यूजर्स निरंतर प्रतिक्रिया देते दिखाई दे रहे हैं। इस पर कमेंट कर एक शख्स ने जैकलीन को ट्रोल करते हुए लिखा, वो जो सुकेश है उस पर डॉक्यूमेंट्री मूवी बनने वाली है, तो आप अपने किरदार में किसको देखना चाहती है। इसी तरह कई लोगों ने तरह तरह के कमेंट किए है।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More