Home » यूटीटी सीजन-4 में पुनेरी पल्टन ने दबंग दिल्ली को हराया

यूटीटी सीजन-4 में पुनेरी पल्टन ने दबंग दिल्ली को हराया

by Bhupendra Sahu

पुणे । युवा भारतीय सितारे मानुष शाह और अर्चना कामथ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कल यहां शिव छत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, महालुंगे-बालेवाड़ी में खेल जा रहे अल्टीमेट टेबल टेनिस (यूटीटी) सीजन-4 में पुनेरी पल्टन ने दबंग दिल्ली टीटीसी पर 8-7 से रोमांचक जीत दर्ज की। टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया (टीटीएफआई) के तत्वावधान में नीरज बजाज और वीटा दानी प्रोत्साहन द्वारा फ्रेंचाइजी-आधारित लीग, 2017 में अपनी स्थापना के बाद से भारतीय टेबल टेनिस के लिए गेम-चेंजर साबित हुई है।

मानुष ने मैच की शुरुआत से ही जॉन पर्सन के खिलाफ 2-1 से जीत हासलि कर अपनी फ्रेंचाइजी को आगे की राह दिखाई। वडोदरा के युवा खिलाड़ी ने गेम प्वाइंट के जरिए पहला गेम अपने नाम किया। दूसरे गेम में पर्सन ने अपनी स्पिन सर्विस से मानुष को परेशानी में डाल दिया। मानुष को टेनिस बॉल को पर्सन के पाले में भेजने और अंक हासिल करने में कड़ी मेहनत करनी पड़ रही थी। पर्सन ने दूसरा गेम 11-8 से जीता, इससे पहले भारतीय ने अपने प्रतिद्वंद्वी पर बढ़त हासिल करने के लिए पैतरा बला और तीसरा गेम 11-4 से जीतकर मैच अपने नाम कर लिया।

दूसरी ओर, अर्चना ने भी अपना शीर्ष स्तर का खेल जारी रखा और अपनी ही हमवतन श्रीजा अकुला के खिलाफ 2-1 से जीत हासिल की। बेंगलुरु की पैडलर अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर थी और उसने पहला गेम 11-4 से अपने नाम किया लेकिन दूसरा गेम 7-11 के करीबी अंतर से हार गई। तीसरे गेम में दोनों होनहार पैडलर्स के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली और अंत में पुनेरी पलटन ने इसे 11-6 से जीतकर अपनी फ्रेंचाइजी के लिए जीत दिला ली। इससे पहले दबंग दिल्ली टीटीसी के लिए खेलते हुए साथियान ज्ञानसेकरन ने पहला गेम अपने नाम किया लेकिन मुकाबले के पहले मैच (पुरुष एकल) में पूर्व आईटीटीएफ अफ्रीकी-कप चैंपियन उमर अस्सर के खिलाफ खेलते हुए वह 1-2 से मैच हार गए।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More