नई दिल्ली केंद्रीय वित्त व कॉरपोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को कहा कि पूर्वोत्तर राज्यों ने वस्तु व सेवा कर (जीएसटी) के संग्रह और हस्तांतरण में सफलता की कहानी लिखी है।
उन्होंने कहा कि राज्यों के वित्त पर आरबीआई की 2023 की रिपोर्ट के अनुसार आठ पूर्वोत्तर राज्यों ने 27.5 प्रतिशत की चक्रवृद्धि वार्षिक जीएसटी वृद्धि दर्ज की है।