Home » सब्जियों की बढ़ती कीमतों से खुदरा महंगाई तीन महीने के उच्चतम स्तर पर, 4.31प्रतिशत से 4.81प्रतिशत हुई

सब्जियों की बढ़ती कीमतों से खुदरा महंगाई तीन महीने के उच्चतम स्तर पर, 4.31प्रतिशत से 4.81प्रतिशत हुई

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । भारत की खुदरा मुद्रास्फीति, जिसे उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) द्वारा मापा जाता है, खाद्य कीमतों में भारी बढ़ोतरी के बाद जून में बढ़कर 4.81 प्रतिशत हो गई। जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में खाद्य मुद्रास्फीति 4.49 फीसदी रही। अनाज, मांस और मछली, अंडे, दूध, सब्जियां, दालें, मसाले, कपड़े और ईंधन की कीमतें मई की तुलना में जून में तेजी से बढ़ीं। मई में खुदरा महंगाई दर 4.31 फीसदी थी जबकि खाद्य महंगाई दर 2.96 फीसदी थी।

सांख्यिकी मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार सीपीआई महंगाई मई महीने के 4.31त्न के मुकाबले जून में खुदरा महंगाई 4.81 प्रतिशत पर पहुंच गई।

पिछले साल जून 2022 में खुदरा महंगाई दर 7.01 फीसदी और खाद्य महंगाई दर 7.75 फीसदी थी। हालांकि, जून में खुदरा मुद्रास्फीति में वृद्धि के बावजूद, यह लगातार चौथा महीना था जब सीपीआई-आधारित मुद्रास्फीति आरबीआई के टारगेट से नीचे रही, जो 2 से 6 प्रतिशत के बीच है।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More