Home » डील पक्की… अब भारतीय फ्रांस में भी कर सकेंगे यूपीआई, एफिल टावर से होगी शुरुआत

डील पक्की… अब भारतीय फ्रांस में भी कर सकेंगे यूपीआई, एफिल टावर से होगी शुरुआत

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फ्रांस के दौरे पर हैं और इस दो दिवसीय विजिट के पहले दिन बड़ी खबर आई है। दरअसल, पीएम मोदी ने भारतीयों के लिए एक और सुविधा का ऐलान किया है। भारतीय जो फ्रांस की यात्रा पर जाते हैं उन्हें फ्रांस में पेमेंट करने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहां भारतीय या तो डॉलर या पाउंड में पैसे पेमेंट करते हैं। लेकिन भारतीयों को अब इस समस्या से दो-चार होना नहीं पड़ेगा। भारतीय अब फ्रांस में भी क्यूआर कोड स्कैन कर यूपीआई के जरिए पेमेंट कर पाएंगे।

इस बात की जानकारी पीएम मोदी ने दी है। भारतीय समुदाय या भारतीय टूरिस्ट जो फ्रांस की यात्रा करते हैं वो अब फ्रांस में भी यूपीआई के जरिए पेमेंट कर पाएंगे। इस बात की जानकारी पीएम मोदी ने भारतीयों को संबोधित करते हुए दी। पीएम मोदी ने कहा कि अब भारतीय भी फ्रांस भी यूपीआई के जरिए भुगतान कर पाएंगें। पीएम मोदी ने कहा कि इस संबंध में भारत और फांस के बीच समझौता हो गया है। इसकी शुरुआत एफिल टावर से पेमेंट कर की जाएगी। पिछले साल भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम और फ्रांस की पेंमेंट सिस्टम जिसे लाएरा के कहा जाता है के बीच एमओयू साइन हुआ था।

भारतीय छात्रों के लिए एक और खुशी की बात है। फ्रांस में पढ़ाई करने वाले हजारों छात्र अब अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद पांच सालों के लिए वहां काम कर पाएंगे। पीएम मोदी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि मास्टर्स की पढ़ाई करने वाले छात्र स्टडी के बाद पांच साल के लिए वीजा मिलेगा। जानकारी के मुताबिक इससे पहले फ्रांस सरकार स्टडी के बाद दो साल के लिए पोस्ट स्टडी वीजा देती थी। इससे उन सभी छात्रों को फायदा होगा जो फ्रांस में इस वक्त पढ़ाई कर रहे हैं।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More