नईदिल्ली। वेस्टइंडीज में खेले जानी वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका हैं। इस बार टीम में ऐसे खिलाडिय़ों को भी मौका दिया गया है जो इंटरनेशनल मैच में डेब्यू करेंगे। हालांकि सीनियर खिलाडिय़ों को आराम दिया गया है। इस बार टीम में ऐसे तीन नए खिलाडिय़ों को मौका दिया गया है जो पहली बार इंटरनेशनल मैच खेलेंगे।
आपको बता दें की टीम में यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा और मुकेश कुमार को मौका दिया गया है। बैटर्स में तिलक वर्मा, यशस्वी जायसवाल और बॉलर्स में मुकेश कुमार को पहली बार टी-20 स्क्वॉड में शामिल किया गया है। इन तीनों प्लेयर्स के पास इंटरनेशनल डेब्यू करने का मौका है।
हाल ही में हुए आईपीएल में जायसवाल और तिलक वर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया था। आईपीएल 2023 के इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द इयर का पुरस्कार पाने वाले जायसवाल ने 14 मैचों में 625 रन बनाये थे। तिलक वर्मा ने आईपीएल 2023 में भी प्रभावशाली प्रदर्शन किया था।
००