Home » हॉकी ओडिशा जूनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में

हॉकी ओडिशा जूनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में

by Bhupendra Sahu

राउरकेला। हॉकी ओडिशा ने सोमवार देर रात यहां बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में तमिलनाडु को 4-0 से हराकर 13वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

ओडिशा के लिए प्रतिभा एक्का (9), रंभा कुजूर (16), आशिमा राउत (29) और पूजा साहू (58) ने गोल किया। ओडिशा ने मैच में आक्रामक शुरुआत की। मैच के 9वें मिनट में प्रतिभा एक्का ने गोल कर पहले क्वार्टर की शुरुआत में ही अपनी टीम को बढ़त दिला दी।

दूसरे क्वार्टर में, हॉकी ओडिशा ने हाफ टाइम से पहले रंभा कुजूर (16) और आशिमा राउत (29) के महत्वपूर्ण गोलों की बदौलत 3-0 की बढ़त हासिल कर ली। तीसरा क्वार्टर गोल रहित रहा।चौथे क्वार्टर में, पूजा साहू (58) ने गोल करके ओडिशा की जीत सुनिश्चित की।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More