Home » गौठान के महिला समूह ने CM बघेल को गोबर से बनी पेंटिग एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुश्री शैलजा कुमारी को पैरा आर्ट भेंट की

गौठान के महिला समूह ने CM बघेल को गोबर से बनी पेंटिग एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुश्री शैलजा कुमारी को पैरा आर्ट भेंट की

by Bhupendra Sahu

रायपुर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुश्री शैलजा कुमारी ने आज दुर्ग जिले के पाटन विकासखण्ड के ग्राम-सांकरा में आयोजित भरोसे के सम्मेलन कार्यक्रम में विभिन्न विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल के अवलोकन के दौरान कृषि विभाग का स्टॉल देखा जहां उन्होंने उपस्थित राजीव गांधी न्याय योजना, गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुश्री शैलजा कुमारी ने दुर्ग जिले के सिरसाखुर्द गौठान के जय बजरंग स्व-सहायता समूह द्वारा बनाए गए गोबर के उत्पादों की सराहना की। इस समूह ने मुख्यमंत्री को गोबर से बनाए गए महात्मा बुद्ध की पेंटिग एवं ट्रायबल आर्ट भेंट स्वरूप दी। वहीं बेमेतरा जिले के नवागढ़ गौठान के स्व-सहायता समूह द्वारा सुश्री शैलजा कुमारी को पैरा आर्ट उपहार स्वरूप दिया गया। इस अवसर पर अन्य मंत्रीगण और अधिकारीगण उपस्थित थे।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More