कोलकाता । लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल 2023 के 68वें मुकाबले में एक रन से हरा दिया है। इस जीत के साथ लखनऊ की टीम प्लेऑफ में चलीफाई करने वाली तीसरी टीम बन गई है। इससे पहले गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स चलीफाई कर चुके हैं।
लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निकोलस पूरन के अर्धशतक की बदौलत 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 176 रन बनाए हैं। लखनऊ के लिए निकोलस पूरन ने 58 रन की पारी खेली। कोलकाता के लिए वैभव, सुनील और शार्दुल ठाकुर ने 2-2 विकेट लिए।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। तीसरे ओवर में करण शर्मा तीन रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद डिकॉक और मांकड़ के बीच अच्छी साझेदारी हुई। लेकिन मांकड़ 26 के निजी स्कोर पर आउट हो गए। इसके बाद लगातार अंतराल पर लखनऊ ने विकेट गंवाए। मार्कस स्टॉयनिस बिना खाता खोले आउट हो गए। कप्तान क्रुणाल 9 रन ही बना सके। आयुष बदोनी ने 21 गेंद में 25 रन बनाए। निकोलस पूरन ने 30 गेंद में 58 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने 5 छक्के और चार चौके लगाए। बता दें आईपीएल 2023 प्लेऑफ में गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम क्वालीफाई कर चुकी है।