Home » शाहरुख खान संग रोमांस करेंगी कियारा आडवाणी!! तो क्या पटरी पर लौटी संजय लीला भंसाली की इंशाअल्लाह?

शाहरुख खान संग रोमांस करेंगी कियारा आडवाणी!! तो क्या पटरी पर लौटी संजय लीला भंसाली की इंशाअल्लाह?

by Bhupendra Sahu

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान अपनी हालिया रिलीज ब्लॉकबस्टर फिल्म पठान के बाद अगली फिल्मों की तैयारियों में जुट चुके हैं। इसके साथ ही उनकी अपकमिंग फिल्मों को लेकर भी खास बज देखा जा रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो सुपरस्टार शाहरुख खान की एक और अगली फिल्म को लेकर चर्चाएं होनी शुूरू हो गई हैं। खबर है कि सुपरस्टार शाहरुख खान जल्दी ही निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म के लिए हाथ मिलाने वाले हैं। सुनने में आया है कि संजय लीला भंसाली अपनी रोमांटिक ड्रामा फिल्म को किंग खान के साथ करने की प्लानिंग में हैं। यही नहीं, खबर मिली है कि शाहरुख खान के साथ इस फिल्म में निर्देशक संजय लीला भंसाली अदाकारा कियारा आडवाणी को कास्ट कर सकते हैं। अब जबसे ये खबर सामने आई है लोग कयास लगाने लगे हैं कि कहीं ये फिल्म इंशाअल्लाह ही तो नहीं।

जिन्हें जानकारी नहीं हैं उन्हें बता दें कि निर्देशक संजय लीला भंसाली सुपरस्टार सलमान खान के साथ फिल्म इंशाअल्लाह प्लान कर रहे थे। इस फिल्म में सलमान खान के साथ लीड रोल में अदाकारा आलिया भट्ट नजर आने वाली थीं। ये भी एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी। इसका मेगा ऐलान भी हो चुका था। बाद में क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से सलमान खान ने इस फिल्म से हाथ पीछे खींच लिया था। तब से ही ये फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई। अब शाहरुख खान और कियारा आडवाणी के साथ निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म की सुगबुगाहट के साथ ही इंशाअल्लाह के फ्लोर पर आने के कयास लगने लगे हैं।

सुपरस्टार शाहरुख खान के फिल्मी करियर की बात करें तो पठान की बंपर सक्सेस के बाद उनकी अगली फिल्म डंकी और जवान को लेकर काफी बज है। इसके बाद सुपरस्टार शाहरुख खान अपनी पठान के दूसरे पार्ट के लिए सलमान खान के साथ हाथ मिलाने वाले है। साथ ही अगर ये रिपोर्ट्स सही निकलीं तो शाहरुख खान निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म इंशाअल्लाह को लेकर आ सकते हैं।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More