मुंबई सरकार ने माल परिवहन एजेंसियों के लिए चालू वित्त वर्ष में सेवाओं की आपूर्ति के आधार पर जीएसटी देने की समयसीमा बढ़ाकर 31 मई कर दी है। माल ढुलाई से जुड़ी एजेंसियों (जीटीए) के पास सेवाओं की आपूर्ति के आधार पर जीएसटी संग्रह और भुगतान का विकल्प है।
गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण में जुटा अदाणी समूह
अदाणी समूह 594 किमी लंबे गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण में बड़ी भूमिका निभा रहा है। वह बदायूं से प्रयागराज तक 464 किमी के निर्माण को मूर्त रूप दे रहा है। इसका निर्माण उन्नत मशीनों और तकनीक से लैस कुशल इंजीनियरों की मदद से किया जा रहा है।
बजाज फाइनेंस ने एफडी पर ब्याज 0.4% बढ़ाया
बजाज फाइनेंस ने एफडी पर ब्याज दरों में 0.40 फीसदी वृद्धि की है। कंपनी ने बुधवार को बताया, नई दरें 36 से 60 माह तक की परिपक्वता अवधि वाली जमाओं पर बढ़ाई गई हैं। अब वरिष्ठ नागरिकों को 44 माह की विशेष अवधि की जमा पर 8.60 फीसदी ब्याज मिलेगा।