Home » राज्यपाल हरिचंदन महासमुंद जिले के कमार जनजातियों के बीच पहुंचे

राज्यपाल हरिचंदन महासमुंद जिले के कमार जनजातियों के बीच पहुंचे

by Bhupendra Sahu

रायपुर राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन आज महासमुंद जिले के आदिवासी बाहुल्य ग्रामराज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन आज महासमुंद जिले के आदिवासी बाहुल्य ग्रामराज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन आज महासमुंद जिले के आदिवासी बाहुल्य ग्रामराज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन आज महासमुंद जिले के आदिवासी बाहुल्य ग्राम राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन आज महासमुंद जिले के आदिवासी बाहुल्य ग्राम बासंकुड़ा पहुंचे और वहां के ग्रामीणों से मिलकर उन्हें प्रशासन से मिल रही मूलभूत सुविधाओं की, उनकी आर्थिक स्थिति आदि की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य शासन द्वारा समाज के गरीब, वंचित वर्ग और अंतिम छोर के व्यक्तियों के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रहीं हैं, जिसका लाभ ग्रामीणों को अवश्य लेना चाहिए।

राज्यपाल श्री हरिचंदन ने ग्राम बासंकुडा में आयोजित कार्यक्रम में कमार जनजाति परिवारों, स्व सहायता समूह की महिलाओं एवं ग्रामीणों से मुलाकात की और बिहान महिला स्व सहायता समूहों द्वारा लगाये गये स्टालों का अवलोकन किया। महिलाओ ने उनके द्वारा उत्पादित बांस, छिंद की बनी टोकरियां, सजावट की सामग्री, माटी कला, टेराकोटा आर्ट से निर्मित सामग्रियों एवं खाद्य सामग्री आदि की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिले के कलेक्टर और अन्य अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि योजना का लाभ आप लोगों तक पहुंचे। कोई भी समस्या हो तो कलेक्टर को बताएं और ज्यादा बड़ी समस्या हो तो मुझे भी बता सकते हैं। उन्होंने कुछ महिलाओं से हिन्दी और ओडिया भाषा में आत्मीयता के साथ बातचीत की। महिलाओं ने राज्यपाल को बांस से बनी टोकरियां भेंट की।

राज्यपाल ने कहा कि महासमुंद जिला छत्तीसगढ़ और ओडिशा का सीमावर्ती जिला है। दोनो राज्य के निवासी भाई-भाई हैं। भारत की संस्कृति अनोखी है। सभी संस्कृतियों का यहां संगम होता है। इसलिए भारत विश्व गुरू कहलाता है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More