सहारनपुर । जनसभा को संबोधित करते हुए सूबे के मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सहारनपुर विकास के पथ पर अग्रसर है। पहले की सरकारों को दंगा कराने से ही फुर्सत नहीं थी। पहले नौजवानों पर झूठे मुकदमे दर्ज किए जाते थे। बेटियों को लेकर माता-पिता चिंतित रहते थे, लेकिन आज भाजपा सरकार ने भय मुक्त वातावरण दिया है।
उन्होंने कहा कि 6 वर्ष में 54 लाख से अधिक गरीबों को आवास दिलाया। 2 करोड़ 61 लाख गरीबों को शौचालय, 1 करोड़ 75 लाख गरीबों को फ्री रसोई गैस कनेक्शन, 1 करोड़ 55 लाख गरीबों को फ्री बिजली कनेक्शन देने का कार्य डबल इंजन की सरकार ने किया। प्रदेश के 10 करोड़ लोगों को प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना, आयुष्मान भारत योजना और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 5 लाख रुपए का सालाना बीमा कवर केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारें दे रहीं हैं। उन्होंने आम जनता से अपील की भ्रष्टाचार और भय मुक्त वातावरण स्थापित करने के लिए प्रदेश के सभी नगर निगम व नगर निकाय प्रत्याशियों को भारी मतों से जीत आएं।
सहारनपुर में जनसभा को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री योगी शामली में निकाय चुनाव का शंखनाद करने के लिए पहुंचे। ज्यादा से ज्यादा निकायों में कमल खिलाने पर फोकस रहेगा। वहीं जिले में सीएम योगी के दौरे को लेकर प्रशासन ने पुख्ता तैयारी की है। कई जगह रूट डायवर्जन किया गया है।
पहले व्यापार पर होती थी गुंडा टैक्स की वसूली
यहां जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि याद करिए पहले शामली की क्या स्थिति रहती थी। कैराना से व्यापारियों का पलायन, नौजवानों को रोजगार नहीं था। व्यापार पर जबरन गुंडा टैक्स की वसूली होती थी।
आज कफ्र्यू नहीं लगता, कांवड़ यात्रा निकलती है
पीएम मोदी के के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी और आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कर्फ्यू नहीं लगता आज कांवड़ यात्रा निकलती है। आज दंगा नहीं, गुंडा टैक्स नहीं, बल्कि गुंडा टैक्स वसूली करने वालों की गर्मी शांत हो गई। मैंने कहा कि बेफिक्र होकर काम करिए। मैं माताओं और बहनों का आभारी हूं, जिन्होंने सुरक्षा की गारंटी की बात पर कमल के फूल पर मतदान किया। मैं पिछली बार आया था तो कहा था कि 10 मार्च 2022 को जब ईवीएम खोलेंगे तो कमल ही कमल नजर आएगा। मैंने कहा था कि गर्मी शांत हो जाएगी, वैसे भी मौसम बहुत सुहावना हो गया है। गुंडा टैक्स वसूली करने वाले अब नजर नहीं आते, कहां चले गए कोई नहीं जानता। कोई आंसू बहाने वाला भी नहीं है। आज कांधला, कैराना की रौनक अलग ही नजर आती है।
प्रत्याशी जीते तो बुलट ट्रेन की गति से काम करेगी डबल इंजन की सरकार
सीएम योगी ने कहा कि 15 करोड़ लोगों को फ्री में राशन देने का काम डबल इंजन की सरकार कर रही है। आज उत्तर प्रदेश वन मेडिकल कॉलेज, वन डिस्ट्रिक्ट की योजना पर आगे बढ़ रहा है। मैं अपील करने आया हूं, पहले दंगा होता है, सबको वोट चाहिए था, उन्हें बेटियों की, व्यापारियों की चिंता नहीं थी, लेकिन मैं आज आपसे कहने आया हूं कि हमारी सरकार में जो शामली के कांधला, झेलम, जलालाबाद समेत सभी नगर पंचायतों में भाजपा के प्रतिनिधि जीते तो डबंल इंजन की सरकार बुलट ट्रेन की गति से काम करेगी।
सीएम ने जनता से पूछा- युवाओं के हाथों में तमंचे चाहिए या टैबलेट
छह वर्ष पहले दंगों की आग और कफ्र्यूू का कलंक न बेटियों का सम्मान न व्यापारियों का ध्यान था। आज मैं आपसे अपील करने आया हूं कि आखिर हम अपने युवकों को कैसा चाहते हैं हमारे युवाओं के हाथों में तमंचे होने चाहिए या टैबलेट। हमें गोलियों वाली गलियां चाहिए या भजन संध्या बजने वाली गलिया चाहिए। संड़ाध मारती गलियां चाहिए या सुंदर और स्मार्ट शहर चाहिए। हमने जो कहा वो कर दिखाया है।
सीएम बोले- नो कफ्र्यू नो दंगा, यूपी में सब चंगा
आज कैराना से पलायन नहीं होता। मैं खुद वहां गया और पूछा कि बेटी सुरक्षित हो तो उसने जवाब दिया कि डर कैसे लगेगा, प्रदेश बाबा के सुरक्षित हाथों में जो है। मैं पूछना चाहता हूं कि शोहदों का आतंक चाहिए या सेफ सिटी? हमारे युवाओं के हाथों में टैबलेट होने चाहिए या फिर तमंचे। आज व्यापारियों से रंगदारी कोई नहीं वसूल कर सकता। नो कफ्र्यू नो दंगा, यूपी में सब चंगा। अब माफिया नहीं, मोहत्सव का प्रदेश है यूपी। कहा कि कफ्र्यू वाले भी वोट मांगने आए होंगे।
बोले- माफियाओं के लिए दो आंसू बहाने वाला भी कोई नहीं बचा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज माफियाओं के लिए दो आंसू बहाने वाला भी कोई नहीं बचा। कैराना में पलायन कर गए व्यापारी वापस आ गए। रंगदारी मांगने वाले अब कहीं दिखाई नहीं देते। शामली में विकास की नई इबारत लिखी जा रही है। बेटी सुरक्षित हैं, पहले बेटियां स्कूल जाती है। यह कार्य भाजपा सरकार ने करके दिखाया है।
00