Home » गुजरात दंगा : नरोदा गाम नरसंहार मामले में पूर्व मंत्री माया कोडनानी सहित सभी आरोपी बरी

गुजरात दंगा : नरोदा गाम नरसंहार मामले में पूर्व मंत्री माया कोडनानी सहित सभी आरोपी बरी

by Bhupendra Sahu

नरोदा । गुजरात के नरोदा गांव (गाम) दंगों मामले में आज अहमदाबाद की विशेष अदालत ने फैसला सुना दिया है। एसआईटी मामलों के विशेष जज एसके बक्शी की कोर्ट ने गुरुवार को 68 आरोपियों को बरी कर दिया है। नरोदा गाम में 11 मुस्लिमों को जिंदा जला दिया गया था।

इस दौरान अहमदाबाद के नरोदा गाम में सांप्रदायिक हिंसा फैल गई थी। इसमें 11 मुस्लिमों को जिंदा जला दिया गया था। मामले में एसआईटी की जांच बैठी और इस मामले में एसआईटी ने माया कोडनानी को मुख्य आरोपी बनाया था। माया कोडनानी राज्य सरकार में पूर्व मंत्री रही हैं। इसके बाद पुलिस ने जांच के आधार पर गुजरात की पूर्व मंत्री और भाजपा नेता माया कोडनानी व बजरंग दल के नेता बाबू बजरंगी समेत 86 लोगों को आरोपी बनाया गया था। मामले में 21 साल बाद फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने 68 आरोपियों को बरी कर दिया है।

नरोदा गांव नरसंहार के मामले की सुनवाई 2009 से शुरू हुई थी। मामले में 187 लोगों से पूछताछ हो हुई, जबकि 57 चश्मदीद के बयान भी दर्ज किए गए थे। इस मामले में 13 साल से सुनवाई चल रही थी।

 

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More