नई दिल्ली। दुनियाभर में फ्रेंचाइजी क्रिकेट लीग का क्रेज लगातार बढ़ रहा है। आईपीएल की सफलता के बाद पिछले कुछ सालों में वेस्टइंडीज, बांग्लादेश और पाकिस्तान जैसे देशों में फ्रेंचाइजी लीग शुरू हुई हैं और सफल भी रही हैं। इसी साल यूएई और दक्षिण अफ्रीका में भी टी20 फ्रेंचाइजी लीग शुरू हुई। इन लीग्स को अच्छा रिस्पान्स भी मिल रहा है। इस बीच सऊदी अरब की सरकार भी अपने यहां दुनिया की सबसे महंगी टी20 लीग सेट-अप करना चाहती है। इसके लिए उसने आईपीएल फ्रेंचाइजी मालिकों के साथ बातचीत भी की है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सऊदी अरब सरकार के प्रतिनिधियों ने आईपीएल फ्रेंचाइजी मालिकों को खाड़ी इलाके में एक टी20 फ्रेंचाइजी लीग सेट-अप करने से जुड़ी योजनाएं प्रस्तावित की हैं। सऊदी अरब की सरकार इस लीग को दुनिया की सबसे महंगी लीग बनाना चाहती है। इसी सम्बंध में आईपीएल मालिकों से उसकी बातचीत जारी है। पिछले एक साल से सऊदी सरकार इस योजना पर काम कर रही है।
इस महंगी लीग की सफलता के लिए सऊदी सरकार भारतीय क्रिकेटर्स को भी इसमें शामिल करना चाहती है। उसके लिए वह आईपीएल से इस संबंध में बातचीत कर सकती है। गौरतलब है कि आईपीएल के नियमों के मुताबिक, कोई भी भारतीय क्रिकेटर आईपीएल के अलावा विदेशों में चल रही अन्य क्रिकेट लीग का हिस्सा नहीं हो सकते हैं। अगर किसी भारतीय खिलाड़ी को इन लीग का हिस्सा होना है तो उसे आईपीएल से अपने सारे संबंध खत्म करने होंगे। यानी फिर वह खिलाड़ी टीम इंडिया से लेकर आईपीएल व अन्य घरेलू टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले सकता है। यहां सऊदी सरकार आईपीएल को अपने संविधान में संशोधन करने के लिए मना सकता है।
00