Home » असद के एनकाउंटर पर अतीक का कुबूलनामा सब मेरी वजह से हुआ ..

असद के एनकाउंटर पर अतीक का कुबूलनामा सब मेरी वजह से हुआ ..

by Bhupendra Sahu

प्रयागराज। उमेश पाल मर्डर केस में आरोपी माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को आज प्रयागराज के सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। जहाँ सुनवाई के बाद सीजेएम कोर्ट ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने भी दोनों की 14 दिन की कस्टडी रिमांड मांगी लेकिन कोर्ट ने उन्हें 13 अप्रैल शाम 5 बजे से 17 अप्रैल 5 बजे तक की पुलिस कस्टडी रिमांड दी है।

जिस माफिया का खौफ इतना था कि लोग उसके सामने ऊँची आवाज में बोलने से घबराते थे आज कोर्ट से बाहर निकलते ही उसी माफिया अतीक पर वकीलों ने जूते चप्पल फेंके। कोर्ट परिसर में अतीक अहमद मुर्दाबाद, उमेश पाल अमर रहें, योगी-मोदी जिंदाबाद के नारे भी लगाए गए। पेशी के बाद नैनी जेल पहुंचे अतीक अहमद ने बेटे असद के एनकाउंटर पर अपना गुनाह कुबूल करते हुए कहा है कि सब मेरी वजह से हुआ है।

 

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More