13 अप्रैल को होगी सुनवाई
प्रयागराज । आज मंगलवार को अतीक की बहन आयशा नूरी, भांजी उंजिला ने सीजेएम कोर्ट में वकील के जरिए सरेंडर अर्जी दी। इसके बाद कोर्ट ने धूमनगंज थाने से इस मामले में आख्या रिपोर्ट मांगी। इस सरेंडर अर्जी पर 13 अप्रैल को सीजेएम कोर्ट सुनवाई करेगी।
उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी पांच लाख के इनामी डॉन अतीक के बेटे असद और बमबाज गुड्डू मुस्लिम को आयशा के पति डा. एकलाख ने अपने घर में शरण दी थी। हत्याकांड के आरोपियों को प्रयागराज में एक कार भी एकलाख और उसकी पत्नी ने मुहैया कराई थी। वहीं दिल्ली में भी एक फ्लैट दिलाने में एकलाख और आयशा की अहम भूमिका सामने आई थी। पति-पत्नी मेरठ में रहकर आरोपियों की मदद में जुटे हुए थे।
00