Home » विराट कोहली ने जड़ा टेस्ट करियर का 28 वां शतक, 400 के पार पहुंचा भारत का स्कोर

विराट कोहली ने जड़ा टेस्ट करियर का 28 वां शतक, 400 के पार पहुंचा भारत का स्कोर

by Bhupendra Sahu

अहमदाबाद। भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे टेस्ट के चौथे दिन लंच के बाद विराट कोहली ने अपने टेस्ट करियर का 28वां शतक जड़ दिया है। नरेन्द्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में विराट कोहली ने टेस्ट मैचों में शतकों का सूखा खत्म किया है। तीन साल बाद विराट कोहली के बल्ले से टेस्ट मैचों में शतक आया है। इससे पहले विराट ने अपना टेस्ट शतक 23 नवंबर 2019 को बांग्लादेश के खिलाफ बनाया था।

इसके साथ कोहली के नाम 75 इंटरनेशनल शतक हो गए हैं। उन्होंने टेस्ट में 28, वनडे में 46 और टी-20 इंटरनेशनल में एक शतक जमाया है। इससे पहले श्रीकर भरत 44 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें नाथन लायन ने पीटर हैंड्सकॉम्ब के हाथों कैच कराया। भरत ने कोहली के साथ 84 रन की साझेदारी की। इससे पहले, रवींद्र जडेजा 23 रन बनाकर आउट हुए। जडेजा ने कोहली के साथ 170 बॉल पर 64 रन की साझेदारी की। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को भारत ने 289/3 से पारी को आगे बढ़ाया। इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 480 रन बनाए।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More