Home » सिटाडेल से प्रियंका चोपड़ा ने साझा की पहली तस्वीर, रिचर्ड मैडेन के साथ करती दिखीं एक्शन

सिटाडेल से प्रियंका चोपड़ा ने साझा की पहली तस्वीर, रिचर्ड मैडेन के साथ करती दिखीं एक्शन

by Bhupendra Sahu

प्रियंका चोपड़ा काफी समय से पर्दे पर नजर नहीं आई थीं। ऐसे में उनके प्रशंसकों को उनकी आने वाली वेब सीरीज सिटाडेल का बेसब्री से इंतजार है। अमेजन प्राइम वीडियो की यह सीरीज काफी समय से चर्चा में है। इसकी शूटिंग के दौरान प्रियंका के घायल होने की भी खबर आई थी। अब लोगों का इंतजार खत्म होने वाला है। सोमवार को प्रियंका ने इस सीरीज से अपनी पहली तस्वीरें साझा की हैं।

यह सीरीज 28 अप्रैल को अमेजन प्राइम पर प्रसारित होगी। सीरीज में प्रियंका एक जासूस के किरदार में है, जिसका नाम नादिया सिन है। प्रियंका की साझा की गईं तस्वीरों में उनका एक्शन अंदाज देखने को मिल रहा है। एक तस्वीर में एक बोर्ड पर उनके किरदार की तस्वीर के साथ उसकी मौत की सूचना है। एक अन्य तस्वीर में वह रिचर्ड के किरदार के साथ किसी मिशन पर नजर आ रही हैं।

इस वेब सीरीज का निर्देशन एंथनी रूसो और जोसफ रूसो कर रहे हैं। सीरीज में प्रियंका रिचर्ड मेडेन, लेस्ली मैनविल और स्टैनली टुचि के साथ नजर आएंगी। रिपोर्ट्स के अनुसार रिचर्ड और प्रियंका का किरदार सिटाडेल नाम की संस्था के जासूस हैं। यह संस्था किसी भी देश के अंतर्गत नहीं आती। शो की कहानी कि शुरुआत सिटाडेल के अंत से होती है और संस्था के लोगों को पता करना है कि ऐसा कैसे हुआ।
एक अंतरराष्ट्रीय मैगजीन से बातचीत में प्रियंका ने कहा कि शो में उनका किरदार उनके असल किरदार से बिल्कुल अलग है। इसके लिए उन्हें शारीरिक और भावनात्मक रूप से काफी मेहनत करनी पड़ी, लेकिन इसे करने में बहुत मजा आया। प्रियंका ने कहा, इसने मेरे होश उड़ा दिए। ऐसे कुछ टेलीविजन पर पहले कभी नहीं देखा गया है। यह प्रयोग और इसे करने की हिम्मत मेरे लिए काफी दिलचस्प था।
सिटाडेल का हिंदी और इटैलियन संस्करण भी बन रहा है। इस वेब सीरीज का हिंदी संस्करण भी काफी समय से चर्चा में है। हिंदी संस्करण में वरुण धवन मुख्य भूमिका निभाएंगे। उनके साथ सामंथा रुथ प्रभु भी नजर आएंगी। हाल ही में शो से सामंथा का पहला लुक साझा किया गया था। इस सीरीज का निर्देशन राज और डीके की जोड़ी कर रही है। हिंदी सीरीज को लेकर अन्य जानकारियां अभी साझा नहीं की गई हैं।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More