Home » कैबिनेट मंत्री अनुराग ठाकुर कल रोपड़ में युवा उत्सव-इंडिया का करेंगे शुभारंभ

कैबिनेट मंत्री अनुराग ठाकुर कल रोपड़ में युवा उत्सव-इंडिया का करेंगे शुभारंभ

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर 4 मार्च को पंजाब के रोपड़ से युवा उत्सव-इंडियाञ्च2047 का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर अनुराग ठाकुर युवा उत्सव के डैशबोर्ड का भी शुभारंभ करेंगे। युवा उत्सव 4 को एक साथ प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश), हरिद्वार (उत्तराखंड), धार और होशंगाबाद (मध्य प्रदेश), हनुमानगढ़ (राजस्थान), सरायकेला (झारखंड), कपूरथला (पंजाब), जलगांव (महाराष्ट्र), विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश), करीमनगर (तेलंगाना), पलक्कड़ (केरल), कुडालोर (तमिलनाडु) में आयोजित किया जाएगा।

पहले चरण में 31 मार्च, 2023 तक युवा शक्ति का उत्सव मनाने के लिए देशभर के 150 जिलों में युवा उत्सव आयोजित किया जाएगा।
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय अपने प्रमुख युवा संगठन नेहरू युवा केन्द्र संगठन (एनवाईकेएस) के माध्यम से देश भर के सभी जिलों में युवा उत्सव- भारतञ्च2047 कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। युवा शक्ति का यह अखिल भारतीय उत्सव 3-स्तरीय है, जिसकी शुरुआत मार्च से जून 2023 तक एक दिवसीय जिला स्तरीय युवा उत्सव के साथ होगी। इस कार्यक्रम का पहला चरण वर्तमान वित्तीय वर्ष में 4 से 31 मार्च की अवधि के दौरान 150 जिलों में आयोजित होने वाला है।
पहले चरण में कार्यक्रमों की मेजबानी जिलों के स्कूलों और कॉलेजों द्वारा की जा रही है, जिसमें एनवाईकेएस से सम्बद्ध युवा स्वयंसेवकों और युवा क्लब के सदस्यों के अलावा पड़ोसी शैक्षणिक संस्थानों के व्यापक आधार वाले प्रतिभागी/आने वाले लोग शामिल हैं।
पहले चरण में कार्यक्रमों की मेजबानी जिलों के स्कूलों और कॉलेजों द्वारा की जा रही है, जिसमें एनवाईकेएस से संबद्ध युवा स्वयंसेवकों और युवा क्लब के सदस्यों के अलावा पड़ोसी शैक्षणिक संस्थानों के व्यापक आधार वाले प्रतिभागी/आने वाले लोग शामिल हैं।
जिला स्तर के विजेता राज्य स्तरीय युवा उत्सव में भाग लेंगे, जो राज्य की राजधानियों में अगस्त से सितम्बर 2023 के दौरान आयोजित होने वाला 2-दिवसीय कार्यक्रम है। सभी राज्य स्तरीय कार्यक्रमों के विजेता दिल्ली में अक्टूबर, 2023 के तीसरे/चौथे सप्ताह में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के युवा उत्सव में भाग लेंगे।
तीन स्तरों पर, युवा कलाकार, लेखक, फोटोग्राफर, वक्ता प्रतिस्पर्धा में शामिल होंगे और पारंपरिक कलाकार देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन करेंगे।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More