Home » 1137 बच्चों का कराया गया स्वर्ण प्राशन

1137 बच्चों का कराया गया स्वर्ण प्राशन

by Bhupendra Sahu

रायपुर । रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय रायपुर द्वारा आज 1137 बच्चों को स्वर्ण प्राशन कराया गया। आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय के कौमारभृत्य बाल रोग विभाग में 610 बच्चों को स्वर्ण प्राशन कराया गया। वहीं शहर के तीन स्कूलों शासकीय प्राथमिक शाला कोटा और चंगोराभाठा तथा गार्गी पब्लिक स्कूल बोरिया कला में शिविर आयोजित कर कुल 527 बच्चों को इसका सेवन कराया गया।

शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय

शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय रायपुर में हर पुष्य नक्षत्र तिथि में शून्य से 16 वर्ष के बच्चों को स्वर्ण प्राशन कराया जाता है। इस वर्ष की दो अन्य पुष्य नक्षत्र तिथियों 9 जनवरी और 4 फरवरी को भी क्रमशः 831 और 1124 बच्चों को स्वर्ण प्राशन कराया गया था। यह औषधि बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, श्वसन संबंधी एवं अन्य रोगों से रक्षा करने के साथ ही एकाग्रता और स्मरण शक्ति बढ़ाने में अत्यंत लाभकारी है। यह बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में भी मदद करता है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More