पेरिस । अर्जेंटीना के विश्व कप विजेता फुटबॉलर लियोनेल मेसी को एक बार फिर से फीफा बेस्ट प्लेयर का अवॉर्ड मिला है। उन्होंने फ्रांस के एम्बाप्पे को पीछे छोड़ा। पेरिस के सैले में समारोह के दौरान मेसी ने कहा कि इतने लंबे संघर्ष के बाद और उसके पीछे जाने और इतना जोर देने के बाद अपने सपने को हासिल करने में सक्षम होना मेरे लिए बहुत बड़ी बात थी। वहीं, लगातार दूसरे वर्ष सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी स्पेन की अलेक्सिया पुटेलस रहीं।
कतर में पिछले साल एम्बाप्पे के फ्रांस के खिलाफ एक ऐतिहासिक फाइनल में अर्जेंटीना को विश्व कप की ट्रॉफी दिलाने के बाद मेसी ने एम्बाप्पे और करीम बेंजेमा के खिलाफ 14 साल में सातवीं बार फीफा पुरस्कार हासिल किया है। उन्हें सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के लिए सबसे ज्यादा वोट मिले हैं।
तीन खिलाडिय़ों को राष्ट्रीय टीम के कप्तानों और कोचों के एक वैश्विक पैनल, फीफा के 211 सदस्य देशों में से प्रत्येक में चयनित पत्रकारों, ऑनलाइन प्रशंसकों द्वारा वोटिंग में अंतिम शॉर्टलिस्ट किया था। 35 वर्षीय मेसी ने विश्व कप के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के लिए फीफा द्वारा दी जाने वाली गोल्डन बॉल ट्रॉफी की रेस में एम्बाप्पे को हरा दिया।
पुटेलस ने संयुक्त राज्य अमेरिका की एलेक्स मॉर्गन और बेथ मीड को हराकर पुरस्कार अपने नाम किया, जिन्होंने 2022 में इंग्लैंड को यूरोपीय चैम्पियनशिप खिताब दिलाया। बार्सिलोना की प्लेमेकर पुटेलस ने यूरो कप से कुछ दिन पहले चोटिल होने और टूर्नामेंट से बाहर होने के बावजूद फिर से शीर्ष तीन में जगह बनाई।
00