Home » राजधानी में कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन : कांग्रेस के दिग्गज नेता रायपुर पहुंचे, एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत

राजधानी में कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन : कांग्रेस के दिग्गज नेता रायपुर पहुंचे, एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत

by Bhupendra Sahu

रायपुर। राजधानी रायपुर में शुक्रवार से शुरू होने वाले कांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने देश के दिग्गज नेताओं आना शुरू हो गया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह सहित कई नेता रायपुर पहुंच गए है। रायपुर एयरपोर्ट पर सीएम बघेल सहित छत्तीसगढ़ के मंत्रियों ने सभी का जोरदार स्वागत किया।

एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भाजपा पर जमकर हमला बोला है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि केन्द्र सरकार जबरन हमारे नेताओं को परेशान कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित पूरी भाजपा यह नहीं चाहती की कांग्रेस का अधिवेशन सफल हो। आज नई दिल्ली में हमारे नेता पवन खेड़ा को गिरफ्तार कर परेशान किया गया लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने गिरफ्तारी पर रोक लगा दी।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने यह भी कहा कि देश में बोलने की आजादी को खत्म करने की कोशिश की जा रही है। इनके हाथ में डेमोक्रेसी और संविधान सुरक्षित नहीं है। केन्द्र सरकार द्वारा ईडी व आईटी के माध्यम से हमारे नेताओं को परेशान किया जा रहा है। केन्द्र सरकार कुछ भी करे कांग्रेस पार्टी रुकने वाली नहीं है। छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल के नेतृत्व में मजबूत हैं।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More