Home » दुनियाभर में ट्विटर का सर्वर डाउन, लॉगिन नहीं कर पा रहे यूजर्स- फेसबुक-इंस्टा-यूट्यूब पर भी आई परेशानी

दुनियाभर में ट्विटर का सर्वर डाउन, लॉगिन नहीं कर पा रहे यूजर्स- फेसबुक-इंस्टा-यूट्यूब पर भी आई परेशानी

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । ट्विटर का सर्वर डाउन हो गया है। कई यूजर्स अपने अकाउंट में लॉगिन नहीं कर पा रहे हैं। कई यूजर्स ट्विटर के अलावा फेसबुक और इंस्टाग्राम के सर्वर की भी शिकायत कर रहे हैं। तीनों ही प्लेटफॉर्म्स ग्लोबली हजारों यूजर्स के लिए डाउन हो गए हैं। हालांकि, भारत में इसका असर सबसे कम देखने को मिल रहा है। एक रिपोर्ट में बताया गया है कि इससे सबसे ज्यादा प्रभावित अमेरिकी यूजर्स हुए हैं।

ट्विटर पर भी ज्यादातर यूजर्स के लिए ग्लोबली डाउन चल रहा है। इस पर नए ट्वीट्स पोस्ट नहीं हो रहे हैं। नया ट्वीट करने पर एरर मैसेज आ रहा है जिसमें लिखा है आपने ट्वीट सेंड करने के डेली लिमिट को क्रॉस कर लिया है।

कंपनी ने इसको लेकर बताया है कि उन्हें इस परेशानी के बारे में पता है और वो इसको ठीक करने पर काम कर रहे हैं। ट्विटर सपोर्ट के अनुसार, प्लेटफॉर्म कई लोगों के लिए ठीक से काम नहीं कर रहा है जिसको ठीक किया जा रहा है।
0

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More