टीवी एक्ट्रेस अनुष्का सेन अपनी खूबसूरती से किसी को भी दीवाना बनाने का हुनर बखूबी जानती हैं। वहीं, उनकी स्विमिंग पूल के किनारे मोनोकिनी पहने हुए तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही है। इन तस्वीरों को देखकर फैंस ढेर सारा प्यार लुटा रहे हैं। एक्ट्रेस अनुष्का सेन व्हाइट कलर की मोनोकिनी पहनकर बेहद ही बोल्ड अंदाज में तस्वीरें क्लिक करवाती नजर आ रही हैं। मोनोकिनी के साथ एक्ट्रेस ने पिंक कलर का स्कॉर्फ कमर में बांध रखा है, जो उनके लुक को चार चांद लगा रहा है।
एक्ट्रेस अनुष्का सेन मेकअप के साथ ही अपना कर्वी फिगर फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। उनकी तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आ रही हैं। अनुष्का सेन ने ये बेहद ही ग्लैमरस और बोल्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपने शेयर की हैं, जिन्हें देखकर फैंस बेताब हो रहे हैं। एक्ट्रेस अनुष्का सेन घूमने की काफी शौकीन हैं, वो आए दिन किसी न किसी टूरिस्ट प्लेस में घूमती नजर आती हैं।

अनुष्का सेन अपने फैंस के लिए अपने पर्सनल और प्रोफेशनल पलों को साझा करती रहती हैं। अनुष्का की शिक्षा की बात करें तो उन्होंने फिल्मोंग्राफी में स्नातक की डिग्री हासिल की हुई है। बाल कलाकार के रूप में अनुष्का सेन ने करियर की शुरुआत साल 2009 में यहां मै घर घर खेली सीरियल से की। साथ ही वो बाल वीर, फियर फाइल, रानी लक्ष्मीबाई सीरियल में नजर आ चुकी हैं। अनुष्का सेन सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं, उनकी तस्वीरें शेयर होते ही पल भर में वायरल हो जाती हैं।