हैदराबाद पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली फिर से अपनी पुरानी लय में लौट चुके हैं। वह अब लगातार अपने नाम रिकॉर्ड दर्ज करवा रहे हैं। भारत के इस स्टार क्रिकेट के पास अब न्यूजीलैंड के खिलाफ आज से शुरू होने जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में भी सचिन का एक रिकॉर्ड तोडऩे का मौका होगा।
विराट कोहली अगर पहले मैच में शतक लगाने में सफल रहे तो वह कीवी टीम के खिलाफ वनडे में सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में सचिन तेंदुलकर और सनथ जयसूर्या को पीछे छोड़ देंगे। इन तीनों ही बल्लेबाजों के न्यूजीलैंड के खिलाफ सर्वाधिक पांच-पांच शतक हैं।
वहीं सीरीज में दो शतक लगाते ही वह ऑस्ट्रेलिया के पोंटिंग और भारत के सहवाग को पीछे छोड़ देंगे। विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो शतक के साथ सर्वाधिक रन बनाए थे।