Home » आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पढ़कर राज्य के बच्चे भी बनेंगे अधिकारी- कवासी लखमा

आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पढ़कर राज्य के बच्चे भी बनेंगे अधिकारी- कवासी लखमा

by Bhupendra Sahu
  • छात्रावास दिवस के कार्यक्रम में उद्योग मंत्री शामिल होकर बच्चों को दिए सुनहरा भविष्य गढ़ने की सलाह

उत्तर बस्तर कांकेर  छात्रावास दिवस के अवसर पर राज्य के उद्योग एवं आबकारी मंत्री श्री कवासी लखमा ने पीएमटी छात्रावास कांकेर पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल हुए। छात्रावास दिवस कार्यक्रम में संसदीय सचिव एवं स्थानीय विधायक श्री शिशुपाल शोरी, अंतागढ़ विधायक श्री अनूप नाग भी उपस्थित हो पर बच्चों को पढ़ाई के प्रति प्रोत्साहित किया। श्री लखमा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि माता-पिता ने आप लोगों को कॉलेज में पढ़ने के लिए भेजे हैं, उन्हे आशा होगी कि हमारे बच्चे पढ़-लिखकर एक दिन अच्छे अधिकारी बनेंगे, उनके सपनों को साकार करने के लिए आप लोग अच्छे से पढ़ें और अपने भविष्य को बेहतर बनाएं।

छात्रावास दिव उद्योग मंत्री बच्चों को दिए सुनहरा भविष्य गढ़ने की सलाह

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किया है, राज्य के प्रत्येक विकासखंडों में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खोलकर अंग्रेजी शिक्षा को बढ़ावा देने का कार्य किया जा रहा है, जिसके माध्यम से गरीब परिवार के बच्चे भी अब अंग्रेजी पढ़-लिखकर अफसर बनकर दूसरे राज्यों में भी अपनी सेवा दे सकेगे। उन्होंने कहा कि कांकेर जिला बस्तर संभाग के सबसे विकसित ज़िला है, सभी क्षेत्रों में यहां के लोग शासन की योजनाओं का लाभ लेने में सफल हो रहे है। शासकीय नौकरी में भी बस्तर संभाग के सभी जिलों में कांकेर के विद्यार्थी सेवाएं दे रहे हैं, इसके लिए मैं उन्हें बधाई देता हूं।
श्री लखमा ने कहा कि जीवन अनमोल है, समय में किये गये कार्य का लाभ लोगों को मिलना चाहिए। उन्होंने अबूझमाड़ के आश्रम का जिक्र करते हुए कहा कि माड़ क्षेत्र के बच्चे आज पढ़ लिखकर उच्च पदों पर पहुंच रहे हैं। इसी प्रकार अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पढ़ कर विद्यार्थी पूरे देश में छत्तीसगढ़ राज्य का नाम भी रौशन करेंगे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार पूरे देश में धान खरीदी के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रहा है, जिसके छत्तीसगढ़ के किसान खुशहाल और समृद्धि हो रहे हैं। दंतेवाड़ा के महिला स्व-सहायता समूह के द्वारा नेट के माध्यम से महुआ एकत्र कर साफ सफाई और स्वादिष्ट होने के लिए देश के बाहर अमेरिका में 116 किलो में निर्यात किया जा रहा है, जिससे समूह की महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हो रही है। राज्य सरकार ने लघु वनोपज की खरीदी करने से वनांचल क्षेत्र के लोगों को वनोपज से अच्छी आमदनी मिल रही है। बस्तर का विकास के लिए उद्योग लगाने की आवश्यकता है, जिससे बस्तर सहित पूरे छत्तीसगढ़ के बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिलेगा। कार्यक्रम में छात्रावास के बच्चों की मांग पर उद्योग मंत्री श्री लखमा ने छात्रावास भवन के मरम्मत कार्यों को पूर्ण कराने अधिकारियों को निर्देशित किये। कार्यक्रम को संसदीस सचिव एवं विधायक श्री शिशुपाल शोरी, अंतागढ़ विधायक श्री अनूप नाग, भानुप्रतापदेव महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सरला आत्राम ने भी  संबोधित किया।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More