Home » छत्तीसगढ़ सरकार किसानों, गांव-गरीब और मजदूरों की सरकार: CM भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ सरकार किसानों, गांव-गरीब और मजदूरों की सरकार: CM भूपेश बघेल

by Bhupendra Sahu
  • क्षेत्रवासियों की मांग पर मुख्यमंत्री ने की नांदघाट को नगर  पंचायत बनाने की घोषणा
  • नांदघाट में खुलेगा स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल
  • बदनारा में जिला सहकारी बैंक की शाखा खुलेगी
  • मुख्यमंत्री से अंजला ने कहा कि आपकी योजनाओं से महिलाएं आर्थिक रूप से हो रही हैं सशक्त

रायपुर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज बेमेतरा जिले के नवागढ़ विधानसभा के ग्राम नांदघाट में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों से रूबरू हुए। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों की मांग पर महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की। उन्होंने छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा और राज्य गीत के साथ भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर संसदीय सचिव और नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री गुरुदयाल सिंह बंजारे भी उपस्थित थे।

 मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जितनी भी योजनाएं हम बना रहे हैं, उसका लाभ आप लोगों को मिल रहा है या नहीं, लोग योजनाओं से खुश हैं कि नहीं इसकी जानकारी लेने आए हैं। सरकार बनते ही हमने शपथ ग्रहण के बाद सीधे मंत्रालय जाकर सबसे पहले किसानों के ऋण माफी का फैसला लिया। लोकसभा सांसद श्री राहुल गांधी ने हमें किसानों की ऋण माफी के लिए 10 दिनों का समय दिया था, हमने 10 घंटे के भीतर ही प्रदेश के किसानों की खुशहाली के लिए 19 लाख किसानों के लगभग 9 हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया।

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी करने पर केन्द्र के द्वारा लगाए जा रहे अड़चनों के बावजूद हम समर्थन मूल्य और राजीव गांधी किसान न्याय योजना के जरिए सर्वाधिक मूल्य में किसानों से धान खरीद रहे हैं। योजना के तहत तीन किस्त किसानों के खाते में अंतरित की जा चुकी है और चौथी किस्त 31 मार्च को खाते में डाल दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में गन्ना का सर्वाधिक समर्थन मूल्य दिया जा रहा है। राज्य में कोदो-कुटकी की खरीदी भी समर्थन मूल्य पर हो रही है, जो पूरे देश में कहीं नहीं है। यह किसान, गांव-गरीब और मजदूरों की सरकार है।

 मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के समुचित विकास के लिए 57 करोड़ 29 लाख 49 हजार रुपए की सौगात देते हुए विभिन्न नवीन कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। जिसमें 35 करोड़ 62 लाख 75 हजार रुपए लागत से स्वीकृत 46 विभिन्न नवीन कार्याे का लोकार्पण शामिल है। इसी प्रकार 21 करोड़ 66 लाख 74 हजार रुपए के 14 कार्याे का भूमिपूजन किया।

 मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल
मुख्यमंत्री से बात करते हुए किसान श्री हरीश मिश्रा ने बताया कि उन्हें राजीव गांधी किसान न्याय योजना का लाभ मिल रहा है। उनके पास 50 एकड़ जमीन है और उनका ऋण माफी योजना के तहत 12 लाख 50 हजार रुपए का कर्ज माफ हुआ है। किसान श्री भागवत निर्मलकर ने बताया कि उनकी 15 एकड़ जमीन है। ऋण माफी के तहत एक लाख 12 हजार रुपए का कर्ज माफ हुआ है। धान बेचकर जो पैसे मिले उनसे अपने बच्चों की शादी कराई है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More