Home » हर होने वाली दुल्हन के पास जरूर होनी चाहिए ये ज्वेलरी

हर होने वाली दुल्हन के पास जरूर होनी चाहिए ये ज्वेलरी

by Bhupendra Sahu

हर लड़की के लिए शादी एक यादगार अवसर होता है और उसके पहनावे के साथ-साथ ज्वेलरी उसके इस खास दिन की चमक को और ज्यादा बढ़ा सकती हैं। नेकलेस और झुमके से लेकर मांगटीका और चूडिय़ां, हर पीस होने वाली दुल्हन को आकर्षक लुक देने में मदद करता है। आइए आज हम आपको पांच ज्वेलरी पीस के बारे में बताते हैं, जो हर होने वाली दुल्हन के पास जरूर होने चाहिए।

सोने या हीरे का हार
शादी के साजो-सामान में ज्वेलरी सबसे महत्वपूर्ण है और हार दुल्हन के लुक को पूरा करता है। इसके लिए आप अपनी शादी में एक हल्का गोल्डकॉइन हार पहन सकती हैं, जो ट्रेडिशनल लुक के लिए परफेक्ट रहेगा। अगर आप पेस्टल कलर का लहंगा पहन रही हैं तो हीरे का हार चुनें। रॉयल लुक के लिए आप चोकर के साथ लेयर्ड लंबा रानी हार भी ट्राई कर सकती हैं।
खूबसूरत ईयररिंग्स
शादी का लुक खूबसूरत ईयररिंग्स के बिना अधूरा है। अगर आपने शादी के लिए क्लासिक ट्रेडिशनल लुक चुना है तो बड़ी चांदबाली या झुमके बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। हालांकि, अगर आप कुछ हल्का कैरी करना चाहती हैं तो शैंडलियर इयररिंग्स, स्पार्कलिंग डायमंड सॉलिटेयर या स्टोन वाले ईयररिंग भी चुन सकती हैं। ये आपकी शादी के विभिन्न अवसरों के लिए भी उपयुक्त हैं।
डायमंड के आकार का मांगटीका
होने वाली दुल्हन के बीच वाले बालों पर लगाया जाने वाला मांगटीका भी एक अच्छा लुक देता है। हिंदू शादियों की महत्वपूर्ण गहनों में से एक मांगटीका होने वाली दुल्हन के पूरे लुक में एक सदाबहार आकर्षण जोड़ सकता है। इसके लिए आप मोतियों या ट्रिंकेट वाली डायमंड के आकार का मांगटीका चुन सकती हैं। वैसे आजकल माथा पट्टी भी काफी ट्रेंड में है, इसलिए इसे चुनना भी बेहतर है।
चूडिय़ां
चूडिय़ां भारतीय शादी की परंपराओं को परिभाषित करती हैं और दुल्हन के लुक को आकर्षित बना सकती हैं। आप सोने या चांदी में सुंदर पोल्की या मीनाकारी वाली चूडिय़ों का चयन कर सकती हैं। अगर आप कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं तो डैंगलिंग कलीरे बैंगल्स जैसे खूबसूरत स्टेटमेंट पीस भी ट्राई कर सकती हैं। आप अपने साजो-सामान में चौड़ी चूडिय़ां या कंगन भी शामिल कर सकती हैं।
एक नथ
नथ को नोज रिंग के रूप में भी जाना जाता है। प्राचीन काल से दुल्हनों का नथ पहनना शुभ माना जाता है। हालांकि, अगर आपकी नाक नहीं छिदी हुई है तो आप क्लिप-ऑन नथ का चयन कर सकती हैं। एक आसान तरीका यह है कि कुंदन वर्क और मोती की चेन वाली एक सोने की नथ को भी चुन सकती हैं।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More