Home » सीआईआई के महानिदेशक चंद्रजीत बनर्जी को इटली सरकार का सम्मान

सीआईआई के महानिदेशक चंद्रजीत बनर्जी को इटली सरकार का सम्मान

by Bhupendra Sahu

नयी दिल्ली । भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) ने कहा कि उसके महानिदेशक चंद्रजीत बनर्जी को इटली सरकार ने भारत और इटली के बीच सहयोग को मजबूत करने में उनके योगदान के लिए वहां के राजकीय पुरस्कार कैवलियरे डेलÓऑर्डिन डेला स्टेला डीÓटालिया (द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ इटली ) से सम्मानित किया गया है। सीआईआई ने एक विज्ञप्ति में बताया कि 2011 में स्थापित यह सम्मान ऐसे व्यक्तियों दिया जाता है, जिन्होंने दूसरे देशों के साथ इटली के मैत्रीपूर्ण संबंधों और सहयोग को मजबूत करने में योगदान किया है।

भारत में इटली के दूतावास में आयोजित एक समारोह में इटली के राजदूत विन्सेंज़ो डी लुका द्वारा यह पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर राजदूत डी लुका ने कहा, सीआईआई की प्रभावी साझेदारी के लिए इटली अब यूरोपीय संघ में भारत का तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है।
इस सम्मान के लिए इटली सरकार का आभार जताते हुए श्री बनर्जी ने कहा, यह पुरस्कार भारत और इटली के बीच मजबूत और घनिष्ठ मित्रता की पुष्टि करता है और यह पूरे भारतीय उद्योग जगत और सीआईआई का सम्मान है। श्री बनर्जी ने कहा कि भारत और इटली का जुड़ा नवाचार और उद्यमिता, कला और संस्कृति, सहयोगी औद्योगिक अनुसंधान और विकास, वित्तपोषण और कई प्रकार के उद्योग क्षेत्रों तक फैला है।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More