Home » बोल्ट को पछाड़, नीरज बने विश्व एथलेटिक्स का चहेता चेहरा

बोल्ट को पछाड़, नीरज बने विश्व एथलेटिक्स का चहेता चेहरा

by Bhupendra Sahu

नईदिल्ली। विश्व एथलेटिक्स के एक अध्ययन के अनुसार ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने टोक्यो खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के बाद दिग्गज उसैन बोल्ट को ‘सर्वाधिक नजर आने वाले एथलीटÓ के रूप में पीछे छोड़ दिया।

भारत के 24 वर्षीय स्टार खिलाड़ी ने विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर ख्याति और बढ़ा दी। जहां तक मीडिया कवरेज की बात है तो चोपड़ा को लेकर 812 आलेख प्रकाशित हुए। उनके बाद जमैका की तिकड़ी इलेन थॉम्पसन-हेराह (751), शेली-एन फ्रेजर-प्रिस (698) और शेरिका जैक्सन (679) का नंबर आता है। करिश्माई बोल्ट 574 आलेख के साथ इस सूची में पांचवें स्थान पर है।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More